फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मिष्ठान भंडार मालिक के पुत्र को गोली मारने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद बदमाश

Fri, 31 Jan 2020 02:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पिस्टल ताने हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। शमसाबाद क्षेत्र में सराफ दंपती की हत्या और आंवलखेड़ा में दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद शुक्रवार को फतेहाबाद में दुस्साहिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


फतेहाबाद के आंबेडकर चौक स्थित पेंगुरिया मिष्ठान भंडार मालिक के पुत्र को गोली मारने की कोशिश की गई। घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। वहीं हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

यह मिष्ठान भंडार सुभाष पेंगुरिया का है। शुक्रवार की सुबह करीब 8.15 मिष्ठान भंडार पर सुभाष का पुत्र रविकांत बैठा था। तभी एक बाइक से नकाबपोश दो बदमाश आए, इनमें एक बदमाश मिष्ठान भंडार के अंदर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बची व्यापारी के पुत्र की जान

बदमाश ने पिस्टल निकाल कर रविकांत पर फायर करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पिस्टल नहीं चली। इतने में रविकांत ने खुद को बचाते हुए अपनी पिस्टल निकाल ली। यह देखकर बदमाश वहां से भाग गया। 

घटना की जानकारी होते ही व्यापारी एकत्र हो गए। आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और व्यापारियों से बाजार खोलने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। 

उनका कहना था कि जब बदमाश पकड़े नहीं जाएंगे वे दुकानें नहीं खोलेंगे। पीड़ित व्यापारी सुभाष ने बताया कि इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमले को कोशिश हो चुकी है। 2013 से अब तक यह पांचवां हमला था। 

बाद में स्थानीय विधायक जितेंद्र वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने सात दिन में घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया, तब व्यापारी माने। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें