आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में दुकान बंद कर के घर लौट रहे व्यापारी से नकाबपोश बदमाश ने तमंचे के बल पर लूट की कोशिश की। सूचना पर पहुंची सीकरी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कस्बे के खिड़की आगा निवासी सुभाष कुमार मित्तल की दुल्हारा चौकी के पास किराने की दुकान है। वह सोमवार की शाम दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। पुलिस को बताया कि घर की गली में ही नकाबपोश ने तमंचा दिखा बैग में रखे पैसे लूटने की कोशिश की। पैसे न मिलने पर भाग गया।