फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मॉडल बनने जा रही छात्रा को मुंबई की ट्रेन में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र की एक छात्रा इंस्टाग्राम पर मॉडलों के वीडियो देखकर खुद भी मॉडल बनने की सोचने लगी। रविवार को घर से निकल गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पांच घंटे में पुलिस ने छात्रा को मुंबई की एक ट्रेन में तलाश लिया। वह दिल्ली तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। वह रविवार सुबह 10 बजे घर से निकली थी। पुलिस को लोकेशन में पता चला कि वह मथुरा की तरफ जा रही है। ट्रेन में होने की आशंका पर पुलिस ने जीआरपी को जानकारी दी। दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर छात्रा को रोक लिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि छात्रा को लाया गया। उससे बात की गई। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर एकाउंट है। वह मॉडल के वीडियो देखती है। इस कारण खुद भी माडल बनना चाहती थी। मुंबई जा रही थी, जिससे फिल्मों में काम मिल जाए। समझाया गया कि वह बड़ा बनकर कुछ करे। अभी पढ़ाई के बारे में सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें