फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करने के बहाने महिला को ले गया अकेले में, फिर किया ये

Mon, 08 Jan 2018 07:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला किशनी (मैनपुरी)
विज्ञापन
rape attempt
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी किशनी कुर्रा क्षेत्र एक गांव में खेत से लौट रही दलित महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर गालियां देते हुए लात घूसों से पिटाई कर पीड़िता को घायल कर दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला रविवार शाम करीब छह बजे लकड़ी काटकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी आरोपी ने उसे कुछ बात करने के लिए रोका।

उसे समीप ही बने स्कूल में ले गया वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो लात घूसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर महिला का पति वहां आ पहुंचा।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस का प्रथम दृष्टया मामला छेड़खानी का लग रहा है। तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें