- बचाने आए परिजन भी हाथापाई, नगरिया में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बड़ी नगरिया में आरोपियों ने घर में घुसकर एक अनुसूचित जाति की महिला को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए परिजन की भी पिटाई की गई। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया निवासी अनुसूचित जाति की सावित्री देवी ने बताया कि 17 दिसंबर को वह घर पर थी। तभी बड़ी नगरिया मंदिर के पास रहने वाले दिलीप उर्फ दिल्लू और अन्य साथी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे थे। आते ही गालियां देते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने लगे। चीख पुकार सुनकर बचाने आए परिजन को भी पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला और परिजन को मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।