फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को पिकअप में डालकर अगवा करने का प्रयास, वीडियो वायरल

Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। नगरिया में गऊपुरा मार्ग पर हाट बाजार में सब्जी खरीदने आए ग्रामीण को पिकअप वाहन में अज्ञात लोगों ने जबरदस्ती खींचकर अपहरण का प्रयास किया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के ग्राम सियारपुर निवासी गोपाल सिंह नगरिया में गऊपुरा मार्ग पर लगने वाले हाट बाजार में सब्जी खरीदने के लिए आया था। इस बीच पिकअप सवार उसे गाड़ी में डालकर अगवा कर ले जाने लगे। ग्रामीण की चीखपुकार सुनकर लोग एकत्रित हो गए। आरोपी ग्रामीण को छोड़़कर भाग गए। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के भाई शिवम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भाई गोपाल सिंह को जबरदस्ती पिकअप में अपहरण कर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें