फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीवरी अंडरपास पर रेलवे ट्रैक की मिट्टी धसकी

Tue, 21 Jan 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फर्रुखावाद की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर निर्माणाधीन नीवरी अंडरपास पर रेलवे ट्रैक की मिट्टी अचानक धसक गई। इससे कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी आधे घंटे मार्ग पर खड़ी रही। रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने के बाद मालगाड़ी का कॉसन देकर रवाना किया।
विज्ञापन


कासगंज-बधारी कला के मध्य स्थित गेट संख्या 246/C पर अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान किलोमीटर संख्या 238/13-14 पर अचानक मिट्टी धसक गई । इसके चलते रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी का कटाव हो गया। इससे ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। कासगंज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को रोका अंडरपास से पहले रोक दिया। कर्मियों ने रेलवे ट्रैक धसकने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश कुमार गौतम व सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ नरेश कुमार मीना मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने ट्रैक के सहारे मिट्टी डलवाकर मरम्मत कार्य को पूरा किया। करीब आधे घंटे देरी के बाद कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को 10 किलोेमीटर का कॉसन देकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें