फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा में क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश

विज्ञापन
राहुल चाहर 
विज्ञापन
आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राहुल चाहर के पिता देशराज सिंह चाहर को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई। साइबर ठगों ने इसके लिए वर्दी और थाने का पूरा सेटअप बैठाया था। मगर, सतर्कता बरत कर उन्होंने ठगों की पूरी चाल नाकाम कर दी।
विज्ञापन

देशराज सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका फोन बंद होने वाला है, आधार कार्ड नंबर भेजिए। वे उस समय किसी जरूरी काम में थे, इसलिए उन्होंने बिना शक किए नंबर भेज दिया। कुछ ही देर बाद उनके फोन पर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई।
स्क्रीन पर पुलिस थाने जैसा ऑफिस दिखा, जहां एक अधिकारी वर्दी में टेबल पर बैठा था और उसके आसपास कई वर्दीधारी नजर आ रहे थे। दृश्य ऐसा था जैसे असली पुलिस की कार्रवाई चल रही हो। उनमें से एक ने कहा कि आपके नंबर से गलत काम हुआ है, मामला गंभीर है। फिर बोला कि ऑनलाइन निपटारा करने के लिए उन्हें तुरंत कुछ पैसे भेजने होंगे।
विज्ञापन

देशराज सिंह के मुताबिक, उन्होंने तुरंत समझ लिया कि यह साइबर ठगी का जाल है। उन्होंने ठग से कहा कि असली पुलिस होती तो मैं खुद थाने आ जाता, ऑनलाइन नहीं। जब ठग ने पुलिस भेजने की धमकी दी तो उन्होंने उसे डांट लगाई। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दी। अगर कोई सामान्य व्यक्ति होता तो आसानी से फंस जाता। इसलिए ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें पता था कि इस तरह से साइबर ठगी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें