फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्हाट्सएप पर डीएम का फोटो लगाकर ठगी की कोशिश, अधिकारियों को भेजे मैसेज; पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में डीएम का फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को मैसेज भेजे जा रहे थे। जानकारी होने पर डीएम ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का फोटाे लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश हो रही थी। एडीएम प्रशासन और अग्निशमन अधिकारी को मैसेज भेजे गए। उन्होंने डीएम को बताया। डीएम की तहरीर पर साइबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल ने फर्जी व्हाट्सएप नंबर को बंद करा दिया है। कर्नाटक के मूल निवासी 2011 बैच के आईएएस अरविंद मल्लप्पा 2023-24 में मुजफ्फरनगर में डीएम थे। उन्होंने बताया कि उनके नाम से मुजफ्फरनगर में भी इसी तरह लोगों से ठगी की कोशिश की गई। डीएम ने बताया कि कुछ दिनों से अधिकारियों के मैसेज आ रहे थे। उनके नाम से कोई उन्हें ठगने की कोशिश कर रहा था।

व्हाट्सएप नंबर की प्रोफाइल में उनका फोटा लगा रखा था। एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह को फर्जी नंबर से मैसेज भेजा गया। अग्निशमन अधिकारी को मैसेज भेजा गया। दोनों अधिकारियों ने डीएम को बताया। तब फर्जी व्हाट्सएप नंबर का खुलासा हुआ। जिसके बाद डीएम ने केस दर्ज कराया। डीएम ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड से फर्जी व्हाट्सएप नंबर ऑपरेट हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें