फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग महिला के घर में हमला, बेदर्दी से पीटने पर मौत, भतीजे ने चाचा को गोली मारी

Tue, 14 Jul 2020 09:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

समझौता होने के बाद पड़ोसियों ने दोबारा किया हमला
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंटोला के ढोलीखार में सोमवार रात को पड़ोसियों के हमले में महिला नगीना (65) की मौत हो गई। आरोप है कि वे लोग उधार दिए 15 हजार रुपये मांग रहे थे। न देने पर झगड़ा हो गया। इसमें पहले राजीनामा हुआ। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


ढोलीखार निवासी आदिल पुत्र इकराम ने बताया कि पिता जूता बनाने का काम करते हैं। दो दिन पहले पड़ोस के आबिद के परिवार से 15 हजार रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह उधार दी गई रकम मांग रहा था। उससे कहा था कि थोड़े दिन में दे देंगे। इस पर उसने कुछ लोगों के साथ घर पर हमला बोल दिया और मारपीट कर दी। मोहल्ले के लोगों ने राजीनामा करा दिया। इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

सोमवार रात को परिवार के लोग काम पर गए थे। मां नगीना (65) घर में अकेली थीं। पड़ोसी ने दोबारा हमला बोल दिया। मां नगीना के साथ मारपीट कर दी और भाग गए। मां की हालत बिगड़ गई। उन्हें गहरी चोट आई थी।
विज्ञापन


वह उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष में रुपये के लेनदेन का विवाद है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी परिवार फरार है।
विज्ञापन

दुकान के विवाद में भतीजे ने चाचा के सिर में गोली मारी
आगरा कोतवाली थाना के जीवन कटरा में सोमवार रात दुकान बेचने के विवाद में भतीजे ने अपने चाचा के सिर में गोली मार दी। घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जीवन कटरा में मोहसिन (34) पुत्र सरीफ अपने भाइयों के साथ रहता है। उसका कोतवाली क्षेत्र में लहंगों का काम है। उसके बड़े भाई बंटू का काला महल में न्यू गुलाब के नाम से बैंड है। मोहसिन के भाई बंटू ने कुछ दिन पहले एक दुकान बेची थी।

इसी बात को लेकर सोमवार रात आठ बजे मोहसिन और बंटू में पैसों को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी बंटू का बेटा साहिल (22) वहां आ गया। उसने अपने चाचा मोहसिन को शांत रहने के लिए बोला। मोहसिन ने भतीजे को दोनों भाइयों के बीच में बोलने से मना कर दिया।

गुस्से में साहिल ने तमंचे से मोहसिन को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। सूचना पर सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ कोतवाली ने बताया कि मोहसिन के सिर में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। साहिल फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें