फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: जमीन विवाद में शहीद के परिजनों पर हमला, भतीजी बहू को बाल पकड़कर गली में घसीटा

Sat, 30 Nov 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। जैतपुर क्षेत्र के उदयपुर खुर्द गांव में जमीन की रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने शहीद निहाल सिंह की भतीजी बहू के बाल पकड़कर घर से गली तक घसीटा। 
विज्ञापन


बचाने पहुंची जिठानी और भतीजी समेत तीनों को लाठी-डंडों से पीटा गया। तीनों घायल महिलाएं थाने पहुंचीं। पुलिस ने गांव के ही बनवारी, प्रमोद, सूरज, रामबाबू के खिलाफ मारपीट, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों का मेडिकल कराया है।
 
वर्ष 1971 में पाकिस्तान से युद्ध में उदयपुर खुर्द के निहाल सिंह शहीद हुए थे। उनके परिवार का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। 2007 में भी परिवार पर हमला हुआ था। उस समय मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आईं महिलाओं को भी पीटा

आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम गाली गलौज का विरोध करने पर शहीद के भतीजे अरविंद की पत्नी सीमा के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। उनको बाल पकड़कर गली तक घसीटा गया। लाठी-डंडों से पीटा। 

जिठानी सावित्री और भतीजी रचना की भी पिटाई की। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग गए। घायल महिलाएं जैतपुर थाने पहुंची। जिस पर जैतपुर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें