बाह/पिनाहट। खोड इटायली गांव में मंगलवार की सुबह कुत्ते के विवाद में महिला प्रधान के परिजनों का पड़ोसी से झगड़ा हो गया। प्रधान का आरोप है कि कहासुनी के बाद पड़ोसी के परिजनों ने उनके घर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें प्रधान, उनके पति समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
खोड-इटायली की प्रधान अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी का कुत्ता रोजाना उनके दरवाजे पर शौच कर देता है। मंगलवार की सुबह बेटी प्रियंका ने पड़ोसी से इसकी शिकायत की। आरोप है कि इस पर पड़ोसी के परिजनों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों के हमले में प्रधान और उनके पति हीरालाल, बेटा गुड्डू, बेटी प्रियंका घायल हो गईं। सूचना पर बाह पुलिस और भदरौली चौकी की पुलिस पहुंच गई।
इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि भदरौली चौकी क्षेत्र का मामला होने की बजह से वहां की पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष के अखिलेश ने भी प्रधान पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि पिटाई से उन्हें चोटें आई हैं।