फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बोलेरो सवार मामा-भांजे पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए हमलावर...फायरिंग से फैली दहशत

Thu, 18 Jul 2024 06:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

बोलेरो कार सवार मामा-भांजे पर बीच सड़क पर हमला हुआ। हमलावर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर आए थे। हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मामा-भांजे घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के टाउनशिप की गंगा सिटी कॉलोनी के बाहर बृहस्पतिवार को दोपहर ट्रैक्टर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक सशस्त्र लोगों ने बोलेरो सवार मामा-भांजे को  घेर कर हमला बोल दिया। लाठी, सरिया, डंडों से मारपीट की। फायिंरग करते हुए हमलावर भाग गए।  गोली लगने से मामा की हालत गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काशीराम कॉलोनी एवं कोयला अलीपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक दशक पूर्व गंगा सिटी कालोनी का निर्माण बनै सिंह यादव द्वारा कराया गया था।  यही के निवासी शेरा पहलवान (38) पुत्र किशनपाल सिंह निवासी गंगा सिटी अपने भांजे विकास (22) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रॉची बांगर के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग एक बजे  बोलेरो गाड़ी में सवार होकर गंगा सिटी कॉलोनी से ही आरओ पानी लेने जा रहे थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टरों पर सवार होकर आए सशस्त्र डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने मामा भांजे को घेर लिया। 

गाड़ी से बाहर खींचकर इन पर लाठी, डंडों और सरियों से हमला किया। इस दौरान जब शेरा ने मौके से भागने की प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। शेरा के दोनों पैरों में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे अस्पताल में उनका उपचार नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें