आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के बाद करणी सेना के जिन युवाओं को पुलिस ने पकड़ा, उनको जमानत दे दी गई है। वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेता महीपाल सिंह मकराना ने एक्स करते हुए लिखा है कि यदि कोई युवा अब भी पुलिस गिरफ्त में है, तो संपर्क कर सकते हैं। उसे भी छुड़वा लिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए गए बयान पर बुधवार को बवाल हो गया। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता कुबेरपुर से बुलडोजर, गाड़ियों और बाइकों पर सांसद के आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने कई जगह रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह बैरियर तोड़कर आगे बढ़ते रहे।
संजय प्लेस स्थित एडीए के एचआईजी फ्लैट्स स्थित सुमन के आवास पर पहुंचकर काॅलोनी का गेट तोड़ने की कोशिश की। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया। शीशे चकनाचूर कर दिए। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां भांजकर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया।
इनको पुलिस ने जमानत के बाद रिहा कर दिया गया। वहीं गुरुवार सुबह राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना ने एक्स किया है। उन्होंने लिखा है कि यदि अब भी किसी की जानकारी में ऐसा कोई युवक है, जो पुलिस गिरफ्त में हो। तो संपर्क कर लें। उसे भी छुड़वा दिया जाएगा।