फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय पर मारपीट, दो पदाधिकारी घायल

Wed, 30 Dec 2020 10:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय पर सामूहिक रूप से आए गैर समुदाय के लोगों ने स्वयंसेवकों से मारपीट की। इस घटना में दो स्वयंसेवकों के चोटें आईं हैं। मथुरा पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कई संगठनों के पदाधिकारी संघ कार्यालय पर पहुंचे हैं। बताया गया है कि सोमवार को चोरी के आरोप में गैर समुदाय के दो किशोरों को पुलिस के सौंपने के विरोध में मंगलवार की शाम संघ कार्यालय पर मारपीट की गई है।
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय केशव भवन पर पथराव-मारपीट के मामले में पुलिस की लापरवाही दिखाई दी। सोमवार को स्वयंसेवकों द्वारा चोरी करते पकड़े गए दूसरे समुदाय के किशोर को पुलिस ने छोड़ दिया था। यदि पुलिस चोरी के मामले में कार्रवाई करती तो मंगलवार को यह घटना न होती। पुलिस ने मंगलवार देर शाम नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि दो सिपाही निलंबित किए गए हैं।

केशव भवन के सामने सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी रहती है। सोमवार को दूसरे समुदाय के एक किशोर को स्वयंसेवकों ने सरिया चोरी करते पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। थाना गोविंद नगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से न लेकर किशोर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं उसे छोड़ दिया गया। किशोर ने परिजनों को स्वयंसेवकों द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी तो उसकी प्रतिक्रिया मंगलवार को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यदि सोमवार रात को ही सक्रिय होती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। वहीं देर शाम पुलिस ने एक नाबालिग, बबलू खान और मुख्तियार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल लापरवाही बरतने पर मसानी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और कांस्टेबल मयंक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लखनऊ से दिल्ली तक घनघनाए फोन
आरएसएस कार्यालय पर पथराव और स्वयंसेवकों से मारपीट की खबर कुछ ही देर में लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गई। मथुरा के विभाग प्रचारक गोविंद ने इस मामले की जानकारी फोन पर लखनऊ में बैठे प्रचारकों को दी। इसके बाद दिल्ली कार्यालय में भी इस घटना की सूचना दी गई। मथुुरा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी फोन पर प्रचारकों ने जानकारी ली।

संघ कार्यालय पर देर रात तक जुटे रहे नेता
संघ कार्यालय पर पथराव की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। शाम चार बजे की घटना के बाद पांच बजे से संघ के आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और भाजपा के नेता कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए। घटना के समय संघ कार्यालय में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संघ के विभाग प्रचारक गोविंद, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर मौजूद थे। भाजपा नेताओं व वरिष्ठ प्रचारकों को इसकी जानकारी दी गई। कुछ देर बाद विहिप के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमित जैन व भाजपा महामंत्री राजू यादव भी पहुंच गए। बाद में एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी वरुण कुमार और थाना गोविंद नगर प्रभारी एमपी चतुर्वेदी ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

भाजपा महानगर अध्यक्ष की गाड़ी पर गिरे पत्थर
संघ कार्यालय पर जिस समय पथराव हुआ, तब भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और रामसकल गुर्जर की गाड़ियां सड़क पर खड़ी थीं। पथराव के दौरान गुर्जर की गाड़ी के चालक ने गाड़ी को पीछे कर लिया, जबकि विनोद अग्रवाल की गाड़ी वहीं खड़ी रही। पथराव के दौरान कुछ पत्थर विनोद अग्रवाल की गाड़ी पर भी गिरे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें