फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, मारपीट कर तोड़े गाड़ी के शीशे

Mon, 07 Oct 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पीआरवी सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थाना बलदेव के एक गांव में रविवार सायं छह बजे के लगभग झगड़े की सूचना पर गई पुलिस पर हमला कर दिया। पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बलदेव पुलिस की पीआरवी 1912 गांव दघेंटा निवासी गजेंद्र के परिवार में झगड़े की सूचना पर गई थी। पीआरवी में सवार मुख्य आरक्षी वीरेंद्र व दो अन्य सिपाही गांव के लोगों से जानकारी कर रहे थे। इसी बीच गजेंद्र पुत्र जयपाल और उसके पिता जयपाल पीआरवी के पुलिसकर्मियों से उलझ गए। 

बताया जाता है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पीआवी के पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। दोनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। ईंट पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची बलदेव पुलिस ने गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जयपाल सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह और जयपाल सिंह के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें