सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
शिकोहाबाद में सोमवार देर रात सीओ कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मैनपुरी अरांव रोड स्थित संत जनुबाबा पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मैनपुरी की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। कार सवार युवकों ने कार को न रोकते हुए सीओ की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार की स्पीड तेज कर दी। सीओ के साथ थाना पुलिस कार का पीछा करते हुए मोहल्ला काजी टोला पहुंच गई।
यहां युवक एक मकान में घुस गए। युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस मकान में घुसने का प्रयास कर रही थी। तभी मकान स्वामी ने पुलिस को घुसने से रोक लिया। इस पर मकान स्वामी और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस बीच थाना शिकोहाबाद की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तब पुलिस युवकों को पकड़कर थाने लेकर आई। युवकों के समर्थक भी थाने पहुंच गए।
युवकों को छुड़ाने के लिए हंगामा