फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर मुड़ौसी में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जेई व टीम में शामिल कर्मियों के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान कागजात भी छीन लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र में विद्युत सबस्टेशन कुसमरा पर तैनात जेई रविशंकर बृहस्पतिवार को टीम के साथ गांव वीरपुर मुड़ौसी चेकिंग करने के लिए गए थे। उनके साथ टीम में सत्य नारायण, अवनील, कुलदीप, रामवीर और राजीव यादव भी शामिल थे। चेकिंग के दौरान विमल, विपिन और रविंद्र उर्फ शक्ति सिंह को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जब टीम ने बिजली चोरी का वीडियो बनाया और केबल काटकर जब्त कर ली। कार्रवाई के बाद टीम जब वापस जाने के लिए वाहन में बैठ रही थी। तभी नामजद लोगों के साथ डिंपल, श्रीकृष्ण , बंटू, विपिन और बंटी स्कार्पियो कार लेकर वहां पहुंचे। स्कार्पियो कार के आगे लगाकर टीम को रोक लिया।
नामजद लोगों ने जेई व टीम को बाहर खींच कर मारपीट करना शुरू कर दिया। मोबाइल व अन्य सामान छीनने की कोशिश की गई। नामजद लोग केबल छीनकर ले गए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, सबूत छीनने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य नामजद लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें