आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र से लगी राजस्थान सीमा पर शनिवार की सुबह आवागमन रोकने पर भड़के युवकों ने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पथराव के साथ फायरिंग भी की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को तमंचे समेत हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण राजस्थान की सीमा को सील किया गया है। इसके बाद भी राजस्थान की तरफ से तांतपुर की मंडी में लोग जबरन जाने की कोशिश करते हैं। शनिवार की सुबह भी 8-10 लोग जबरन जाना चाह रहे थे। जिन्हें बैरियर से पुलिसकर्मियों ने वापस लौटा दिया।