फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के ट्रैक्टर में ट्रोला ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के गोरहा नहर के निकट एक ट्रोला ने सदर विधायक के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के ट्रैक्टर को चालक किसी काम से लेकर गया था।
विज्ञापन

गोरहा नहर के निकट वह ट्रैक्टर को किनारे में खड़ा कर चाय पीने लगा। तभी एक ट्रोला चालक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रोला लेकर भाग गया। लोगों ने ट्रोला का पीछा भी किया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक ने सदर विधायक को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर वह भी मौके पर आ गए। विधायक ने ट्रोला चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें