फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, पथराव कर भगाया, लाइनमैन घायल

Fri, 07 Sep 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हमले में लाइनमैन हुआ घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। वहां पर लोगों से विवाद हो हुआ। इस पर हंगामा होने लगा। स्थानीय लोगों ने जेई और लाइनमैन को पीटकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


घटना के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस पर शनवाद अली और अन्य अज्ञात में मामले दर्ज किए। उपभोक्ताओं ने कहा कि मारपीट नहीं हुई। भीड़ जमा होने पर जेई भागने लगे और गड्ढे में गिरने से घायल हुए हैं।
  
विद्युत विभाग के ऑनलाइन 1912 पोर्टल पर शिकायत आई थी कि इमामबाड़ा शेख लतीफ में खालिद के मकान में बिजली चोरी से पानी का प्लांट चल रहा है। शिकायत निस्तारण के लिए गांधी पार्क फीडर के अवर अभियंता राजकुमार, लाइनमैन सुरेंद्र सिंह के साथ कनेक्शन की जांच करने पहुंचे। 

विज्ञापन

लाइनमैन को लगी चोट

उपभोक्ता से कनेक्शन के कागजात मांगे और मीटर रीडिंग लेनी शुरू कर दी। जेई राजकुमार ने कहा कि मीटर रीडिंग लेते वक्त क्षेत्र के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मारपीट कर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे लाइनमैन सुरेंद्र सिंह के हाथ में चोट लगी है। 

घटना के बाद एसई सुनील सक्सेना, एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद, एसडीओ अनिल कुमार सिंह, खालिद अजीज, सहित अन्य एसडीओ और जेई ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। वहीं उपभोक्ता शानू ने कहा विद्युत विभाग के अधिकारी आए दिन चेकिंग के नाम पर परेशान करते हैं। 

आरोप है कि टीम के सदस्य घर में पानी का प्लांट लगा होने की कहकर जबरन घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लोगों के विरोध के दौरान भागते वक्त गिरने से चोट लगी है। थाना प्रभारी रसूलपुर ने बताया कि जेई की तहरीर पर इमामबाड़ा निवासी शनवाद अली एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दी तहरी

अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि गांधीपार्क के जेई और लाइनमैन से मारपीट के संबंध में थाना रसूलपुर में तहरीर दी है। डीएम,
एसएसपी से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ऑनलाइन शिकायत की जांच कराना जरूरी है। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी थी या कोई पैसे की
मांग रहा था तो वो हमसे सीधे शिकायत करते।  

कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी

मारपीट के मामले में विद्युत विभाग में तैनात सभी अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंता शनिवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। राज्य विद्युत परिषद
जूनियर इंजीनियर संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि अवर अभियंता पर आए दिन जानलेवा हमले हो रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत विभाग एवं जिला
प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इसके विरोध में शनिवार को सुबह 10 बजे कार्य बहिष्कार होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें