मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक कॉलेज की बस रोककर शिक्षकों और छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के चालक और परिचालक को भी पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग में दीनदयाल इंटर कॉलेज की बस छात्रों को लेकर आ रही थी कि तभी करीब आधा दर्जन हमलावरों ने स्कूल बस को रोककर बस में बैठे लगभग 45 छात्र और अध्यापकों के साथ सरिया डंडों से मारपीट कर दी।
हमले में छात्र व अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर सैकङों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बताया जाता है कि घटना के पीछे छात्रों का झगड़ा बताया जा रहा है।
इस बीच घटना की सूचना स्कूल संचालकों द्वारा पुलिस को दी गयी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर हमले की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।