फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में कॉलेज की बस पर हमला, हमलावरों ने सरिया-डंडों से छात्रों को पीटा

Fri, 11 Jan 2019 04:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक कॉलेज की बस रोककर शिक्षकों और छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के चालक और परिचालक को भी पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग में दीनदयाल इंटर कॉलेज की बस छात्रों को लेकर आ रही थी कि तभी करीब आधा दर्जन हमलावरों ने स्कूल बस को रोककर बस में बैठे लगभग 45 छात्र और अध्यापकों के साथ सरिया डंडों से मारपीट कर दी। 

हमले में छात्र व अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर सैकङों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बताया जाता है कि घटना के पीछे छात्रों का झगड़ा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बीच घटना की सूचना स्कूल संचालकों द्वारा पुलिस को दी गयी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर हमले की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें