फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हमला: बंधक बनाकर साथियों सहित पीटा, कार के टायर फाड़े

Mon, 08 May 2023 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि साधु वेषधारी महिला से ठगी करके ले गया था। साधु को पकड़कर पीटा जा रहा था। तब ग्रामीणों ने समझा कि किसी साधू को पीटा जा रहा है। गलतफहमी में हमला कर दिया। 
 
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अखतौली में भाजपा गोररक्षक इकाई के पदाधिकारी व साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। कार के टायरों को फाड़ दिया। साधु वेषधारी व्यक्ति ने एक महिला से 10 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद यह पूरा बवाल हुआ। पीड़ित ने जानलेवा हमला करने सहित अन्य आरोपों की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर माफी निवासी विवेक कुमार कश्यप भाजपा गोरक्षा इकाई में प्रदेश महामंत्री है। विवेक ने रुकमपाल, बीटू, सिंकू, नारायन राजू, सौरभ, लक्ष्मी नारायण निवासीगण गांव अखतौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चार अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव की ही पड़ोसी महिला नीलम देवी को एक साधु वेषधारी बाबा ने ठगी का शिकार बना लिया और 10 हजार रुपये लेकर चला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  घर में युवक की नृशंस हत्या: आवारा कुत्तों ने चेहरा नोंच खाया, मुंह में खून लगा देख ग्रामीणों को चला पता

ठगी का है मामला 

महिला की ओर से किए गए फोन पर वह गांव पहुंचे और पूरी बात समझी। पता लगा कि कि ठगी करने वाला अखतौली की ओर गया है। तब अपने साथियों के साथ अखतौली पहुंचे। तभी आरोपी लाठी-डंडे और नुकीले हथियार लेकर आ गए। लाठी-डंडों से हमला कर स्कार्पियो कार के टायरों को फाड़ दिया और पिटाई की। आरोप है कि रुकमपाल व सिंकू ने तमंचे से गोली भी चलाई। पेड़ की ओट लेकर जान बचाई।

मुकदमा किया गया दर्ज 

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि साधु वेषधारी महिला से ठगी करके ले गया था। साधु को पकड़कर पीटा जा रहा था। तब ग्रामीणों ने समझा कि किसी साधू को पीटा जा रहा है। गलतफहमी में हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें