फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा की जामा मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद पर हमला, कार से आए हमलावर...भीड़ जुटते देख भाग निकले

Tue, 28 Jan 2025 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की जामा मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद पर कोठी मीना बाजार के पास हमला किया गया। दो कारों में आए लोगों ने मारपीट की। भीड़ जुटने पर हमलावर युवक भाग निकले। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद पर मंगलवार दोपहर को कोठी मीना बाजार के पास काली एसयूवी सवार अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमलावर मुंह ढंके हुए थे। हमले के पीछे चेयरमैन की आवाज में रिकॉर्ड एक विवादित ऑडियो को बताया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवादित ऑडियो क्लिप पर चेयरमैन के खिलाफ भी मंटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शाही जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद मंटोला स्थित अपने घर से अपनी एसयूवी गाड़ी से साकेत कॉलोनी गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह गाड़ी से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी के चालक सदर निवासी हबीब ने बताया कि जाहिद पीछे सीट पर बैठे थे। कोठी मीना बाजार मैदान रोड पर पीछे से उनकी गाड़ी पर कुछ फेंका गया। इस पर उन्होंने गाड़ी को रोका। गाड़ी रोकते ही पीछे चल रही काली एसयूवी में सवार सात-आठ हमलावर नीचे उतर आए। सरिया और डंडों से लैस हमलावरों ने उसे दबोच लिया। गाड़ी से बाहर खींचकर सड़क पर गिरा लिया। सरिया और डंडों से करीब पांच मिनट तक पिटाई लगाई। इसके बाद गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। फिर हमलावर जीआइसी जाने वाले मार्ग की ओर से भाग निकले। चालक ने हमले की सूचना पुलिस और चेयरमैन के परिजन को दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल जाहिद को दिल्ली गेट स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उनके भाई फैसल ने शाहगंज थाने में नकाबपोश अज्ञात सात-आठ हमलावरों के विरुद्ध मारपीट, बलवा एवं मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज कराया।

कथित ऑडियो पर चेयरमैन पर भी मुकदमा

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चेयरमैन की आवाज में रिकॉर्ड किया गया एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें हिंदुत्ववादी नेताओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं। ऑडियो पर कई संगठनों ने रोष जताया था। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदामा सिंह छौंकर ने मंटोला थाने में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं आईटी एक्ट की धारा में मोहम्मद जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूरज कुमार राय ने बताया कि चेयरमैन का कहना है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। जांच के लिए नमूना लेकर फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

रोड-रेज की घटना समझे राहगीर
कोठी मीना बाजार के व्यस्त मार्ग पर दो कार सवारों में मारपीट होते देखकर राहगीरों ने गाड़ी टकराने का विवाद ही समझा। इसके चलते कोई बीच में नहीं आया। हमलावरों के पास डंडे देखकर भी लोग नहीं आए। हमलावरों के भागने के बाद गाड़ी चालक ने लोगों को सच्चाई बताई। लेकिन तब तक हमलावर कोठी मीना बाजार से होकर भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें