फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: आरोपियों की तलाश में गई पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
31एमएनपी-28-किशनी पुलिस की हिरासत में पुलिस पर हमला का आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। दीवान पर हमले के बाद सलमानपुर में आरोपियों की तलाश में गई पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को रामनगर चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल (दीवान) राजेश कुमार गांव सलमानपुर निवासी रामदास के खेत के बंटवारा के लेकर चल रहे विवाद की जांच करने गए थे। मौके पर पहुंचने के बाद जब दूसरे पक्ष से रामदास के भतीजे मनोज को बुलाकर विवाद का कारण पूछा तो मनोज के भाई प्रेमचंद और पिता रामसेवक ने दीवान पर हमला बोल दिया था। दीवार के ऊपर बाइक गिरने से वह घायल हो गए थे। किसी तरह साथ गया सिपाही महाराज सिंह दीवान को वहां से निकाल कर थाना ले गया था। दीवान पर हमले की इस घटना के बाद पुलिस बल गांव में आरोपियों की तलाश में दबिश देने के लिए पहुंचा तो गुस्साए आरोपियों ने पुलिस टीम पर दोबारा हमला बोलते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। हमले के दौरान पुलिस ने दो आरोपी मनोज और प्रेमचंद को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही रविवार को दोनों गिरफ्तार आरोपी मनोज और प्रेमचंद्र को जेल भेजा। पुलिस अब रामसेवक की तलाश में दबिश दे रही है।
आरोपी पहले भी कर चुका पुलिस पर हमला
पुलिस पर हमला करने वाला एक आरोपी करीब एक वर्ष पूर्व एक सिपाही पर हमला कर चुका है। घटना के बाद आरोपी का चालान सिर्फ शांतिभंग की धाराओं में ही किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर हमले की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें