फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लॉट कब्जे के लिए दबंगों का हमला, मारपीट प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। कृष्णा ग्रीन फेस-1 कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जे के लिए दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम खलौआ निवासी खजान सिंह भगौर, जो वर्तमान में उक्त कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई ने दिसंबर 2025 में कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि 25 मार्च की सुबह करीब 15-20 लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाव में आई उनकी पत्नी के साथ भी हाथापाई की गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिस पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मलपुरा ने बताया कि मामले में बीसलपुर के शिवराज सिंह, भानु, तेजवीर, राहुल और सतीश निवासी अकोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें