फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर हमला व लाखों की चोरी, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 19 May 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव मई बुजुर्ग में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में पीड़ित की ओर से न्यायालय के आदेश पर चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




गांव मई बुजुर्ग निवासी बलुआ पुत्र एदू ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था। देर रात घर के अंदर से खटर-पटर की आवाज सुनाई देने पर जब वह अंदर गया तो वहां मौजूद शानू, राजू और शियाजा पत्नी दलील समेत अन्य लोग हाथों में तमंचा लेकर खड़े मिले। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।



पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व करीब 87 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन




वह घटना की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें