फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटीएस ने एसएन प्रशासन से मांगा 12 साल के डॉक्टरों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ में पकड़े गए डाॅ़ परवेज का जुड़ाव आगरा में सामने आने के बाद एटीएस जांच में जुट गई है। उसने एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन से पिछले 12 साल के डॉक्टरों का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है जो डॉ़ परवेज के साथ पढ़े थे या उन्होंने नौकरी की थी। इसके साथ ही वह एमडी करते समय किन-किन लोगों के संपर्क में रहे थे। एसएन मेडिकल कॉलेज ने पहले ही डॉ़ परवेज का रिकाॅर्ड सीज कर दिया है।
डॉ़ परवेज के जांच बिंदुओं का केंद्र आगरा बना है। एटीएस डा़ॅ परवेज के बारे में गहनता से जांच करने में जुटी है। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन से 2012 से लेकर 2025 तक का रिकॉर्ड मांगा है। जांच में सामने आया है कि डा़ॅ परवेज से आगरा में कई लोग अलीगढ़ से मिलने आया करते थे। एटीएस इन बिंदुओं पर जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें