आगरा। सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में 28वें स्व. संजीव तोमर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 17 नवंबर तक बालक और बालिकाओं की कुल 28 टीमें प्रतिभाग करेंगी। पहले दिन खिलाड़ियों के मध्य कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथि सौरभ सिंह, डॉ. हरि सिंह यादव, चेयरमैन संजय तोमर, डायरेक्टर शम्मी तोमर ने किया। इससे बाद बच्चों ने स्वागत गीत व सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
बालक वर्ग में पहला मुकाबला शिवालिक पब्लिक स्कूल और गायत्री पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें गायत्री पब्लिक स्कूल ने यह मुकाबला 35-25 से जीता। दूसरा मुकाबला जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल और एमडी जैन के मध्य खेला गया जिसमें जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने मुकाबला 20-4 से जीता।
तीसरा मुकाबला सेंट कॉनरेड्स और होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा टीम बी के मध्य खेला गया, जिसमें सेंट कॉनरेड्स स्कूल ने 19-4 से मैच जीता। चौथा मुकाबला होली पब्लिक जूनियर कॉलेज और जिम कॉर्बेट के मध्य खेला गया, जिसमें मुकाबला होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने 14-6 से जीता।
पांचवां मुकाबला शिवालिक कैंब्रिज स्कूल एवं बोस्टन पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें यह मुकाबला शिवालिक कैंब्रिज ने 25-13 से जीता। छठवां मुकाबला होली पब्लिक स्कूल सीनियर एवं ऑल सेंट्स के मध्य खेला गया, जिसमें होली पब्लिक स्कूल ने यह मुकाबला 30-11 से जीता।
बालिका वर्ग में पहला मुकाबला शिवालिक कैंब्रिज स्कूल और ऑल सेंट्स के मध्य खेला गया, जिसमें मुकाबला शिवालिक कैंब्रिज ने 11-2 से जीता। दूसरा मुकाबला हिलमैन पब्लिक स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल ने मुकाबला 8-2 से जीता।
तीसरा मुकाबला होली पब्लिक स्कूल एवं होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के मध्य खेला गया, जिसमें यह मुकाबला होली पब्लिक स्कूल ने 4-2 से जीता। रविवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। रेफरी की भूमिका में दीपक कुमार कुशवाहा, नमनदीप सिंह, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा, सचिन जोशी रहे। संचालन जूही गुप्ता ने किया।
इस दौरान प्रबंधक श्रेयांक तोमर, को-डायरेक्टर शिविका तोमर, नरेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, रोहिणी वार्ष्णेय, हिमांशु यादव, शिल्पा रावत, साक्षी शर्मा, अहमद, अभिनव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।