फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगा स्कीमर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल

Mon, 26 Aug 2019 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एटीएम में स्कीमर - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें अर्जुन नगर में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम दिख रहा है। कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। इसमें एटीएम में कीपेड के ऊपर कैमरा लगाया गया था। लोगों ने इसे हटाया। 
विज्ञापन


कैमरे को एक प्लास्टिक के कवर से चिपकाया था। इसमें बैटरी और मेमोरी कार्ड भी लगा है। इसी तरह एक स्कीमर एटीएम कार्ड लगाने वाले हिस्से में लगा हुआ था। इसे भी लोगों ने हटा दिया। 

लोगों को इससे सावधान रहने के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। वहीं थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एटीएम में स्कीमर लगा होने की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सावधान रहें
- फोन पर बैंक की ओर से जानकारी नहीं ली जाती है। 
- अपने एटीएम कार्ड का नंबर और पिन किसी को न बताएं। 
- एटीएम केबिन में किसी अंजान व्यक्ति की मदद नहीं लें। 
- फोन पर लॉटरी, नौकरी के नाम पर कोई रुपये जमा कराए तो फोन काट दें। 
- ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने में सावधान रहे। खरीदार और विक्रेता धोखेबाज भी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें