फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर एटीएम रहे खाली, जो खुले उन पर लगी रही लाइन

विज्ञापन
टूंडला में रविवार को एटीएम से रुपए निकालने के लिए लगी लाइन - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। ईद से लेकर रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों को रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर एटीएम का सहारा लेना पड़ा। हालांकि नगर के अधिकांश एटीएम में रुपये नहीं होने पर लोगों को निराश होना पड़ गया।
विज्ञापन

बैंकों की छुट्टी के कारण लोगों के लिए धन निकासी के लिए एटीएम ही सहारा थे लेकिन नगर के एटीएम में ईद पर रुपये समाप्त हो गए थे। रविवार को भी छुट्टी होने पर लोगों ने एटीएम की ओर रुख किया तो उन्हें अधिकांश एटीएम खाली मिले। ऐसे में एटीएम कार्ड लेकर उपभोक्ता एक एटीएम से लेकर दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाते रहे।
नगर के दो-तीन एटीएम मेें ही रुपये थे, जिन पर लंबी लाइन रही। उपभोक्ता दिनेश शर्मा, फजीर, सोनू शर्मा, विपुल जैन, अभिषेक यादव आदि ने कहा कि एटीएम की जरूरत बैंक की छुट्टी होने पर पड़ती है लेकिन एटीएम में छुट्टी वाले दिन भी रुपये नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें