कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। वहीं विरोध करने पर महिला की मारपीट कर आरोपी दुकान में रखी नकदी ले गए। वहीं सामान भी तोड़ दिया। मामले में महिला के पति ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 17 सितंबर को देर शाम महिला दुकान पर अकेली थी। गांव का ही महेश व उसके चार अन्य साथी दुकान में घुस आए। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। महिला ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
उसकी दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। वहीं दुकान की गल्ले में रखी 60,000 रुपये नकदी भी ले गए। महिला ने चीख पुकार की। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की तहरीर पति ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की। पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।