फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलपुरम : 24 आवेदन निरस्त, 2 को खुलेगी सूरसदन में लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप फेज-1 में सेक्टर-2 और 3 के 374 भूखंडों के लिए 759 दावेदार हैं। कुल 783 आवेदन आए थे। जिनमें 24 आवेदन निरस्त हो गए। 2 दिसंबर को सूरसदन में लॉटरी ड्रॉ से भूखंडों का आवंटन होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त 2025 को 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप को लॉन्च किया था। तीन फेज में टाउनशिप विकसित हो रही है। फेज-1 में सेक्टर-1 भूखंडों की बिक्री हो चुकी है। सेक्टर-2 और 3 में कुल 374 भूखंडों की बिक्री के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने 29 सितंबर से 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।
आपत्ति, सुझाव व त्रुटि सुधार के लिए 24 नवंबर तक मौका दिया गया। जिसके बाद 24 आवेदन निरस्त हुए। इनमें 23 आवेदकों ने अपना आवेदन वापस लिया। जबकि एक आवेदक के आवेदन पत्र में त्रुटि थी। एमआईजी-3 भूखंड के लिए 482, एचआईजी के लिए 247 और सुपर एचआईजी के लिए 30 आवेदनों के बीच लॉटरी ड्रॉ से भूखंड आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी ड्रॉ प्रक्रिया के लिए एडीए ने कमेटी बनाई है। 2 दिसंबर को सूरसदन में सुबह 9.30 बजे से लॉटरी ड्रॉ प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें