निर्मला दीक्षित के आवास पर शोकाकुल परिजन
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी यूं तो आगरा और बटेश्वर कई बार आए थे। कभी राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करने आए तो कभी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आगरा से उनका गहरा नाता था।
अंतिम बार आगरा की धरती पर उनके कदम 2005 में पड़े थे। बहन कमला दीक्षित के पुत्र अजय दीक्षित की मौत से बहन का परिवार का दुखी था। कमला दीक्षित अपने पुत्र की मौत से आहत थीं। भाई अटल को अपनी बहन के इस दुख का अहसास था।
इसीलिए अटल बिहारी वाजपेयी अपनी बहन और उनके परिवार को सांत्वना देने लिए आगरा। इस दौरान वे एयरपोर्ट से सीधे बहन के प्रताप नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उनके आगमन के दौरान केवल परिवार के सदस्य ही उनसे मिले।