फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 24 को आएगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा

Wed, 22 Aug 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
विज्ञापन

मथुरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा विभिन्न शहरों से गुजरते हुए 24 अगस्त को पहुंचेगी। यहां शहर भ्रमण के बाद ताजनगरी आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा के स्वागत की तैयारी कर ली है।      

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश की विभिन्न पवित्र नदियों में विसर्जित की जा रही हैं। इसी प्रक्रिया में अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को मथुरा पहुंच रही है। लखनऊ से यह यात्रा आगरा होते हुए 24 अगस्त को दोपहर एक बजे मथुरा जनपद सीमा में रैपुरा जाट पर प्रवेश करेगी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

अस्थि कलश यात्रा टाउनशिप, सौंख मंडी चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा से होते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्क डैंपियर नगर रुकेगी। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के समक्ष अस्थि कलश को रखा जाएगा। यहां दर्शन, विदाई व पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा गुरुद्वारा, होलीगेट, जनरलगंज व यमुना पल्लीपार होते हुए राया कट एक्सप्रेसवे से अगले गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो जाएगी। यह जानकारी निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें