महापौर हेमलता दिवाकर को को नए साल की शुभकामनाएं देते अपर नगर आयुक्त सुशील कुमार सहायक नगर आयुक्
- फोटो : संवाद
आगरा। नए साल के पहले दिन एक महीने से चल रही खींचतान थमने के कुछ आसार दिखने लगे हैं। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बृहस्पतिवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह से उनके कैंप कार्यालय में गुलदस्ता देकर मुलाकात की और नए साल की बधाई दी।
इससे महापौर के भतीजे हर्ष दिवाकर के साथ विवाद के बाद अब टकराव खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इस विवाद के कारण 15वें वित्त आयोग के नए प्रस्तावों की मंजूरी के लिए बैठक अधर में लटकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में यह मामला आने के बाद मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मध्यस्थता करते हुए अपने कार्यालय में डीएम के साथ महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की मुलाकात कराई। सहायक नगर आयुक्त के मेयर के पास जाने से अघोषित शीतयुद्ध पर विराम लगने की संभावना जताई जा रही है।