इंडसइंड बैंक के फील्ड ऑफिसर के खिलाफ थाना सिकंदरा में असिस्टेंट मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है है कि 20 महिलाओं से लोन की बकाया रकम 3.52 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान करा लिया। वसूली के रुपये बैंक में जमा नहीं किए।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित इंडसइंड बैंक केे फील्ट ऑफिसर ने 20 महिलाओं से लोन की बकाया रकम 3.52 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान करा लिया। वसूली के रुपये बैंक में जमा नहीं किए। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रुनकता स्थित इंडसइंड बैंक की शाखा के सहायक प्रबंधक राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेट इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी है। वह महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें लोन देती है। कंपनी ने किस्तों की वसूली के लिए थाना कागारौल क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी मुकुंद सिंह को फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया था।
आरोपी ने 20 महिलाओं ने लोन की रकम 3.54 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान करा लिया। वसूली के रुपये बैंक में जमा नहीं किए। किस्त जमा न करने पर अन्य कर्मचारियों ने महिलाओं से संपर्क किया। महिलाओं को रुपयों के गबन के बारे में जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।