फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बस स्टैंड का सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण

Sun, 15 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड का सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के बीच बाजार स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करने परिवहन विभाग के सहायक अभियंता विनय कुमार गोयल मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बताया गया कि बस स्टैंड भवन जर्जर हो जाने और यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं न होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनमांग को देखते हुए परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश ने जीर्णोद्धार के लिए धन स्वीकृत किया, जिसके बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया। वर्तमान में बस स्टैंड परिसर में निर्माण कार्य जारी है, लेकिन बसों के खड़े होने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। सहायक अभियंता ने कार्य प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड को 15 मार्च तक संचालित किया जाना है। अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें