फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध: पटाखों के पैसों से करेंगे गरीब बच्चों की मदद, लिया संकल्प

Wed, 04 Nov 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बाजार पहुंचे ग्राहकों को भी दीवाली पर पटाखे नहीं चलाने की अपील की गई। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भी रुई की मंडी बाजार कमेटी
के आह्वान का समर्थन किया। बाजार पहुंची ब्रज विहार कालोनी की रहने वाली ब्रज बाला वशिष्ठ का कहना था कि  इस बार दिवाली
पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे
विज्ञापन
पटाखे न चलाने का रुई की मंडी बाजार कमेटी के पदाधिकारियों ने लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ‘एक युद्ध, पटाखों के विरुद्ध’ मुहिम में सामाजिक संस्थाओं के साथ ही बाजार कमेटियों ने भी जुड़ना शुरू कर दिया है। मंगलवार को रूई की मंडी बाजार कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रूई की मंडी बाजार, शाहगंज में दीवाली पर आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पटाखों के पैसे से गरीब बच्चों की मदद करेंगे। 
विज्ञापन


बाजार पहुंचे ग्राहकों को भी दीवाली पर पटाखे नहीं चलाने की अपील की गई। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भी रुई की मंडी बाजार कमेटी के आह्वान का समर्थन किया। बाजार पहुंची ब्रज विहार कालोनी की रहने वाली ब्रज बाला वशिष्ठ का कहना था कि  इस बार दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे। 

कोई भी सदस्य आतिशबाजी नहीं करेगा 
बाजार कमेटी ने निर्णय लिया है कि कोई भी सदस्य दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ेगा। एक-एक परिवार पटाखों पर पांच से दस हजार रुपये तक खर्च कर देता था। इस इस पैसे से गरीब बच्चों की मदद करेंगे। - हेमंत भोजवानी, संरक्षक, रुई की मंडी बाजार कमेटी

सांस लेना हो जाता है मुश्किल 
अभी से प्रदूषण बहुत ज्यादा है। पटाखों के धुएं से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस बार आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया है। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। - सुमित सतीजा, अध्यक्ष, रूई की मंडी बाजार कमेटी 

मुहिम को और धार दी जाए

दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने की शपथ ली है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि इस तरह की मुहिम को धार दी जाए। मैं सोशल मीडिया से भी लोगों को जागरूक कर रहा हूं।  - घनश्याम मुलानी, सदस्य, रूई की मंडी बाजार कमेटी 
विज्ञापन

पटाखे न फोड़ने में सबका हित 
पटाखे फोड़ने में कोई आनंद ही नहीं है। असली आनंद तब है जब दिवाली की खुशियां बांटी जाएं। उन घरों में भी रोशनी जाए जहां गरीबी का अंधेरा है। इस बार हम ऐसा ही करेंगे। - रवि गुप्ता, सदस्य, रूई की मंडी बाजार कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें