फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में फाइनेंस कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घरवालों को ये आशंका

Thu, 08 Aug 2024 08:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन फेस वन में कंपनी के शाखा कार्यालय में तैनात सहायक शाखा प्रबंधक की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।  
 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन फेस-1 स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में तैनात सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में गहन जांच के लिए विसरा संरक्षित कर आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव तरसा निवासी 28 वर्षीय हेमेंद्र सिंह ने पांच माह पहले सहायक ब्रांच मैनेजर के रूप में चंदनवन फेस-1 स्थित निजी फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में नियुक्ति पाई थी। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उनके भाई भूरा को फोन कर यह जानकारी दी।

वहीं सहकर्मी एक निजी अस्पताल में उनको ले गए। भूरा सिंह के अनुसार, परिजनों संग जब वह मथुरा स्थित अस्पताल पहुंचे तो गेट पर खड़ी एंबुलेंस में शव रखा पाया गया। हेमेंद्र के सिर पर चोट के निशान थे। संदेह किसी अनहोनी का है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

हैरानी तब हुई, जब कंपनी का कोई सहकर्मी पोस्टमार्टम हाउस तक पर नहीं पहुंचा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट हो सकेगा। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें