फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

Tue, 11 Dec 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जहां कांग्रेसियों के चेहरे खिला दिए, तो भाजपाई हार को लेकर मंथन करने की बात कहते हुए नजर आए। ब्रज में मंगलवार सुबह से ही चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा का आलम रहा। पूरे दिन लोग टीवी के आगे नजरें टिकाकर चुनाव परिणाम देखते नजर आए। भाजपा समर्थक आंकड़ेबाजी में उलझकर बाजी पलटने की बात कहते दिखे, तो कांग्रेस समर्थकों ने जीत का जश्र मनाने की तैयारियां शुरू कर दीं। 
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

2 of 9
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जयपुर हाउस स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय और अबुल उला दरगाह स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़े बजवाए गए। कांग्रेसियों में जीत की खुशी देखते ही बन रही थी। 
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

3 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी का जाता है। राहुल ने जिस तरह किसान, युवाओं की आवाज उठाई थी, उसे जनता ने स्वीकार किया है। अब यह तय हो चुका है कि 2019 में भाजपा का देश से सफाया होगा। 

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

4 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सुबह से पांचों राज्यों के नतीजों पर जनता की निगाह रही। जैसे जैसे परिणाम आते गए माहौल बदलता गया। हालांकि कांग्रेसी खेमे में शुरूआत से ही उत्साह देखने को मिला। दोपहर होते होते भाजपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे थे। कांग्रेसियों ने तो खूब जश्न मनाया। गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर होलीगेट पर जश्न मना। खूब आतिशबाजी हुई मिठाई बंटी। कांग्रेस के दफ्तर पर जहां धूम थी तो भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा सा पसरा रहा। बड़े नेता तो दिख भी नहीं रहे थे। 
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

5 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत और सांप्रदायिकता को मात है। इस परिणाम ने नोटबंदी, जीएसटी और स्वायत्तशासी संस्थाओं में भाजपा की दखलंदाजी को नकार दिया है। जनता ने बेरोजगारी, महंगाई रोकने में नाकाम रही सरकारों को राहुल गांधी और क्षेत्रीय नेताओं के कड़े संघर्ष के बाद मात दी है। कांग्रेस आने वाले 2019 के चुनाव में भी विजय प्राप्त करेगी। देश भर में कांग्रेस के लिए माहौल तैयार हो गया है। हर कोई कांग्रेस से जुड़ रहा है।    
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

6 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की बड़ी जीत पर फिरोजाबाद के सेंट्रल चौराहा स्थित मूलचंद्र की धर्मशाला पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े की धुन पर कांग्रेसी झूमते रहे। शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि तीन राज्यों में भारी बहुमत से जीत 2019 में प्रचंड बहुमत से राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का संकेत है।
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

7 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में भी राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत से कांग्रेस पार्टी व अन्य गैर भाजपाई दलों में खुशी का आलम देखा गया। कांग्रेसियों ने ढोल नगाढ़ों के साथ जुलूस निकाला। आतिशबाजी चलाई और मिठाई बांटी। छत्तीसगढ़ का रुझान स्पष्ट आने के बाद कांग्रेसी खुश होने लगे और शाम के समय जैसे ही राजस्थान में स्थिति स्पष्ट हुई तो कांग्रेसियों में और जोश बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी चलाई।

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

8 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
एटा में पांच राज्यों के विधानसभआ चुनाव में जीत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने जमकर जश्र मनाया। कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी चलाकर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा को जनता ने आइना दिखा दिया है। देश की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है। 
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

9 of 9
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता जीत के जश्न में जमकर झूमे। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में खाता खोलने वाली समाजवादी पार्टी में भी जश्न का माहौल देखा गया। मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की हार पर जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई बांटी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें