एक ओर मंत्रों की गूंज के साथ शगुन से कन्याओं के हाथ पीले हो रहे थे, तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के साथ बेटियां निकाह कबूल कर रहीं थीं। यह नजारा मंगलवार को एटा के सैनिक पड़ाव में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित हुए समारोह में दिखा।
विज्ञापन
एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 169 जोड़े, देखिए तस्वीरें
2 of 5
नवविवाहित दंपति
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह समारोह में 169 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। प्रशासन और परिवार की मौजूदगी में युगलों ने सात फेरे लिए और सात जन्म साथ निभाने का वादा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी नवदंपतियों के मंगलमय जीवन लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 169 जोड़े, देखिए तस्वीरें
3 of 5
नवविवाहित दंपति
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने कहा कि विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोगों को एक जगह ही शादी की परंपरा को पूरा करते हुए सरकार ने गरीब लोगों को बड़ी राहत पहुंचाने का कार्य किया है। इस मौके पर कन्या के खाते में 10 हजार रुपये और 10 हजार रुपये की 18 प्रकार की सामग्री थी, जिसमें कपड़े, गहने, बर्तन, मोबाइल, मेडिकल किट प्रदान की गई।
एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 169 जोड़े, देखिए तस्वीरें
4 of 5
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. दिनेश वशिष्ठ, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने नव विवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया। डीएम आईपी पांडेय और एसएसपी आशीष तिवारी ने दंपतियों के मंगलमय जीवन के लिये हार्दिक मंगलकामना व्यक्त की।
एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 169 जोड़े, देखिए तस्वीरें
5 of 5
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- फोटो : अमर उजाला
गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य डॉ. गिरीश चंद्र उपाध्याय की देखरेख में हवनकुंड के सामने मंत्रोच्चारण करके परंपरागत ढंग और विधिविधान से विवाह सम्पन्न कराया। काजी ने पूरे रीति-रिवाज से 12 मुस्लिम वर-वधू का निकाह संपन्न कराया। एआईजी स्टांप की ओर से सभी नव दंपतियों को विवाह पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में माला पहनाई। उनके परिजनों ने खुशनुमा माहौल में विवाह की जरूरी रस्म पूरी की।