फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: असपा नेत्री से की गाली-गलौज, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
बाह: असपा नेत्री सरला सिंह गुर्जर
विज्ञापन
बाह। विधानसभा क्षेत्र बाह में असपा (आजाद समाज पार्टी) नेत्री बड़ागांव की सरला सिंह गुर्जर ने गाली-गलाैच करने और धमकाने वाले के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरला सिंह गुर्जर की ओर से खेड़ा राठौर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, 16 सितंबर को वह गोहरा गांव में वीकेश और मुनेश यादव के भाई के निधन पर गमी में फेरा करने गई थीं। गांव में कुछ लोग छप्पर में बैठे थे। उनसे बातचीत कर रही थीं। आरोप है तभी गांव का उगेश यादव आया और बहस करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की और मारने की धमकी दी, बोला-वापस घर नहीं पहुंच पाएगी, जानती नहीं तू।


तहरीर पर खेड़ा राठौर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें