फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला दिवस पर कल स्टेडियम में होगी अस्मिता लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को आगरा में महिला खिलाड़ियों के लिए एकलव्य स्टेडियम में विशेष खेल प्रतियोगिता अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। युवा कल्याण और खेल के उपनिदेशक श्रवण सहगल ने बताया कि सुबह 9 बजे से एकलव्य स्टेडियम में जिले की 1000 महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन आयु वर्गों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इस तरह कुल 9 दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान खेल अधिकारी सविता श्रीवास्तव, एथलेटिक कोच कल्पना चौधरी, हरदीप सिंह हीरा, साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें