ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के अचानक बेहोश होकर गिरने से हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
ताजमहल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी कैलाशी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। सिकंदरा निवासी 54 वर्षीय कैलाशी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से ताजमहल के पश्चिमी गेट पहुंचे।
विज्ञापन
पार्किंग में साइकिल खड़ी करने के बाद जब वह ताजमहल की ओर बढ़े तो सहेली बुर्ज के पास अचानक उन्हें चक्कर आया और वे अचेत होकर गिर पड़े। वहां तैनात उनके साथियों और ताज सुरक्षा पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया और एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी अस्पताल ले गए।