आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता में शामिल शिक्षक व प्रतिभागी।
- फोटो : samvad
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए जनपद स्तरीय आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम स्थान पर रहे पुरुष वर्ग में अशोक कुमार और महिला वर्ग में रानी चाहर अब राज्य स्तर पर आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डायट पुष्पा कुमारी ने किया। प्रतियोगिता के लिए चयनित 19 शिक्षकों में से 14 ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बल्हैरा की रानी चाहर को पहला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दाउदपुर फतेहपुर सीकरी की वर्षा चाहर को दूसरा और प्राथमिक विद्यालय डाबर की लतारानी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
पुरुष वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भाकर खेरागढ़ के शिक्षक अशोक कुमार ने पहला, भलोखरा फतेहाबाद के अनिल कुमार ने दूसरा और प्राथमिक विद्यालय गढ़ी राठौर के अमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि आईसीटी पुरस्कार एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के अभिनव उपयोग को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय भी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश लवानियां, कुलदीप सिंह और एसबी आरती शामिल रहे।