फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यज्ञ के साथ शुरू हुआ हुल्का माता मंदिर का आषाढ़ मेला

Sat, 06 Jul 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्राचीन माता हुल्का मंदिर पर आषाढ़ मेले का हवन के साथ शुभारंभ हो गया। सुबह भक्तों ने हवन में आहुतियां दी और सभी के कल्याण की कामना मातारानी से की। मंत्रोच्चारण सोरोंजी के पंडित दिलीप वशिष्ठ ने किया। भक्तों ने मातारानी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

आषाढ़ मेले का शुभारंभ उपजिलाधिकारी संजीव कुमार ने नारियाल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं। मेले हमें विरासत में मिले हैं। मेलों से भाईचारा बढ़ता है। मां भगवती की अखंड ज्योति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी. मिश्रा ने प्रज्वलित की और नगर पालिका अध्यक्षा मीना माहेश्वरी ने मातारानी को चुनरी ओढ़ाकर एवं पूजन किया। आयोजक प्रेम नारायाण पंडा ने मां हुल्का महारानी के दरबार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दरबार में हर वर्ष ही मेले का आयोजन किया जाता है। किसान अपनी पहली फसल का अनाज का कुछ भाग मां को अर्पित करते हैं। महिलाएं हलुआ अठावरी चढ़ाती हैं। मातरानी दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करती हैं। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दीपक पांडेय एडवोकेट, विकास पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बार काउंसिल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, समाजसेवी हरिओम शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बोहरे, गिरीश चंद भारद्वाज, दिनेश पंडा, रजत पांडे, रोहित पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें