दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल एवं प्रयास चाइल्ड न्यूरो फिजिय
- फोटो : दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल एवं प्रयास चाइल्ड न्यूरो फिजियो सेंटर की ओर से दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चे।
आगरा। दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल एवं प्रयास चाइल्ड न्यूरो फिजियो सेंटर की ओर से दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित की गई। इसमें आशा स्कूल प्रथम, टीयर्स स्कूल दूसरे और आश्रय तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 250 विशेष बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
आशा स्कूल ने 28, टियर्स ने 25, आश्रय ने 19, एलफोंसा ने 14, प्रयास ने 11, चिराग ने 5 और समर्पण ने 2 पदक जीते। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज सोनाली जिंदल, रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी, प्रयास के ट्रस्टी संध्या गुप्ता ने विजेता बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। निर्णायक शुभम शर्मा, गयासुद्दीन कुरैशी, विवेक, नागेंद्र रहे। संचालन डॉ. आरती मल्होत्रा, सृष्टि जैन ने किया। इस दौरान खेलगांव ट्रस्टी उमेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शारदा गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, नम्रता पानेकर, मनोज कुमार, हेमलता जैन, रेखा कपूर, सिस्टर शैली और दीप्ति आदि मौजूद रही।