फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो : 21 से शुरू हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
ताइक्वांडो की टीम
विज्ञापन
आगरा। बरेली के इज्जतनगर स्थित इंडोर हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 23 नवंबर तक होने वाली इकतालीसवीं ऑफिशियल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के 9 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम की ओर से जौहर दिखाएंगे। जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर के इंटरनेशनल खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा, संतोष सिंह, प्रदीप गौर, समृद्ध सिंह, स्वाती शुक्ला, अविधा सिंह, गौरांशी कटारा, एंजल सिंह और सुदर्शन देबनाथ प्रतिभाग करेंगे। इनका चयन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 12 से 14 अक्तूबर तक खेली गई 41वीं ऑफिशियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें